Study Abroad: भारतीय स्टूडेंट्स के कनाडा स्टडी वीजा पर आई बड़ी खबर

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 02:07 PM (IST)

चंडीगढ़: भारतीयों के लिए 2023 में 'रिकॉर्ड' संख्या में वीजा जारी किए गए।  साल 2023 के पहले 7 महीनों में एक लाख 7 हजार 855 भारतीय स्टूडेंट्स को स्टडी वीजा मिला है। 

इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज, सिटीजनशिप ऑफ कनाडा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2023 में कुल 2 लाख 25 हजार 940 इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को वीजा दिया गया है, इनमें से 37.1% भारतीय हैं। 

बीते पूरे साल में कनाडा ने 2,25,940 भारतीय स्टूडेंट्स को स्टडी वीजा दिया था जो कि कनाडा द्वारा जारी कुल 5,49,260 स्टडी वीजा का 41.1 फीसदी था। इस साल जुलाई तक का आंकड़ा 37% तक पहुंचा है और अभी इसमें सितंबर और जनवरी सेशन के स्टूडेंट्स शामिल नहीं हैं, जिसमें भारत के सबसे अधिक स्टूडेंट्स रहते हैं। 

 • कनाडा का स्टडी वीजा.... 
पिछले साल कुल वीजा दिए 549,260
भारतीय स्टूडेंट्स को मिले 225,940 
जुलाई 2023 तक वीजा दिए 289,875 
भारतीय स्टूडेंट्स को मिले 107,855 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News