Facebook Account Closed: क्या कोई भी कर सकता है आपका फेसबुक अकाउंट बंद? कंप्लेन करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट शुक्रवार को अचानक ब्लॉक हो गया जिससे राज्य की राजनीति में खासी हलचल मच गई। हालांकि लगभग 16 घंटे बाद उनका पेज फिर से सक्रिय हो गया। इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या कोई भी व्यक्ति आपका फेसबुक अकाउंट बंद करवा सकता है और इसकी शिकायत कहां की जाती है?

फेसबुक अकाउंट क्यों होता है बंद?

आपकी सहमति के बिना किसी के लिए भी आपका फेसबुक अकाउंट बंद करवाना काफी मुश्किल है। फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर सख्त कम्युनिटी गाइडलाइंस (सामुदायिक मानक) का पालन करता है। कोई भी अकाउंट तभी कार्रवाई के दायरे में आता है जब वह इन नीतियों का उल्लंघन करता हो।

PunjabKesari

ये हैं मुख्य कारण:

नकली पहचान: किसी दूसरे व्यक्ति के नाम, फोटो या व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करके झूठी पहचान बनाना।

उत्पीड़न या धमकी: फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करते हुए किसी को परेशान करना, धमकाना या उत्पीड़न में शामिल होना।

अभद्र भाषा/भेदभाव: हिंसा भड़काने वाली जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाली या अभद्र भाषा फैलाने वाली पोस्ट डालना।

PunjabKesari

प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग: स्पैमिंग या गलत तरीके से प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना।

नोट: अगर गलती से कोई पोस्ट गाइडलाइंस का उल्लंघन करती है तो फेसबुक पहले एक नोटिस भेजता है। बार-बार उल्लंघन करने पर ही अकाउंट को स्थाई रूप से निलंबित या बंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: DMart ने दिखाया दम! मुनाफा पहुंचा 685 करोड़, मार्केट में बढ़ी उम्मीदें

किसी अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें?

यदि आपको फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करने वाला कोई अकाउंट मिलता है तो आप सीधे उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। उल्लंघन करने वाले अकाउंट की प्रोफाइल पर जाएं। प्रोफाइल पर दिए गए तीन बिंदुओं (...) पर क्लिक करें। वहां आपको रिपोर्ट करने का एक ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और अपनी शिकायत का कारण बताएं। नकली पहचान के मामलों में फेसबुक कार्रवाई करने से पहले आपकी पहचान को सत्यापित करने के लिए आपसे पहचान दस्तावेज मांग सकता है।

PunjabKesari

गंभीर मामलों में कानूनी उपाय

पहचान की चोरी, गंभीर धमकी या उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में फेसबुक यूजर कानूनी और सरकारी अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। आप भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप अपने स्थानीय साइबर अपराध पुलिस थानों में भी कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। अखिलेश यादव के मामले में अकाउंट वापस सक्रिय हो गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि या तो गलती से ब्लॉक हुआ था या उल्लंघन के आरोप की समीक्षा के बाद फेसबुक ने इसे बहाल कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News