Gmail यूजर्स की बल्ले-बल्ले! Google ने खत्म की डेटा खोने की टेंशन, अब चंद सेकेंड में ऐसे रीनेम करें अपना अकाउंट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 11:55 AM (IST)
Google New Update : अगर आपने सालों पहले जोश-जोश में कोई अनप्रोफेशनल या अजीबोगरीब जीमेल आईडी (जैसे: coolboy123@gmail.com) बना ली थी और अब उसे बदलने के लिए परेशान थे तो गूगल आपके लिए एक जादुई तोहफा लेकर आया है। गूगल ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका करोड़ों यूजर्स को सालों से इंतजार था— 'जीमेल आईडी रीनेम'। अब आप बिना अपना पुराना डेटा, ईमेल या फोटो खोए अपनी मौजूदा जीमेल आईडी को नया नाम दे सकेंगे।
क्या है यह नया Magic Feature?
अब तक जीमेल एड्रेस बदलना नामुमकिन था, यूजर्स को मजबूरन नया अकाउंट बनाना पड़ता था जिससे गूगल ड्राइव, कांटेक्ट्स और पुराने ईमेल्स को ट्रांसफर करना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता था। नए अपडेट के बाद आपका पूरा डेटा (Emails, Photos, Drive Files) पूरी तरह सेफ रहेगा। पुराना एड्रेस बनेगा 'उपनाम' (Alias): आपकी पुरानी आईडी डिलीट नहीं होगी बल्कि वह एक 'Alias' के तौर पर काम करेगी। यानी अगर कोई आपकी पुरानी आईडी पर मेल भेजेगा तो वह भी आपको नए एड्रेस पर मिल जाएगा।

किन नियमों का रखना होगा ध्यान?
गूगल ने इस सुविधा के साथ कुछ शर्तें भी जोड़ी हैं। आप साल में केवल एक बार ही अपनी आईडी बदल सकते हैं। एक यूजर को लाइफटाइम में अधिकतम 3 बार ही यूजरनेम बदलने की अनुमति मिलेगी। नया यूजरनेम तभी मिलेगा जब वह किसी और के पास न हो। अगर आपको नया नाम पसंद नहीं आता तो आप वापस अपने पुराने यूजरनेम पर स्विच कर सकते हैं।

अभी किसे मिलेगा फायदा?
वर्तमान में यह फीचर अमेरिका (USA) के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक जल्द ही इसे भारत सहित दुनिया भर के अन्य देशों में पेश किया जाएगा। प्रोफेशनल काम करने वालों और नौकरी ढूँढने वालों के लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है।

स्टेप-बाय-स्टेप: कैसे बदलें अपनी Gmail ID?
जब यह फीचर आपके अकाउंट में एक्टिव हो जाए तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले अपनी Google Account Settings खोलें।
यहां ‘Personal Info’ (व्यक्तिगत जानकारी) सेक्शन में जाएं।
अब Username/Email वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अपना नया मनपसंद @gmail.com एड्रेस टाइप करें।
बदलाव को Confirm करें और बस, आपकी नई आईडी तैयार है।
