Credit Card का बिल भरने में की देरी तो कंगाल कर देगा भारी ब्याज, जानें क्या बैंक आपको भिजवा सकता है जेल?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 12:05 PM (IST)

Credit Card Bill: आज के दौर में क्रेडिट कार्ड शॉपिंग और इमरजेंसी फंड के लिए सबसे बड़ा सहारा बन गया है। बिना जेब में पैसे हुए खरीदारी करने की सुविधा जितनी लुभावनी है बिल न भरने पर इसके नतीजे उतने ही भयानक हो सकते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो जान लीजिए कि बिल डिफॉल्ट करने पर बैंक आपके खिलाफ क्या-क्या कदम उठा सकता है।

1. क्रेडिट स्कोर की बलि और ब्लैकलिस्ट का डर

जैसे ही आप बिल भरने की आखिरी तारीख (Due Date) चूकते हैं आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL) तेजी से गिरने लगता है। खराब स्कोर का मतलब है कि भविष्य में आपको होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन मिलना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। बैंक आपकी प्रोफाइल को 'रिस्की' मानकर आपके कार्ड को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकता है।

PunjabKesari

2. क्या पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है?

अक्सर लोगों के मन में डर होता है कि बिल न भरने पर पुलिस उन्हें उठा ले जाएगी लेकिन कानूनन स्थिति साफ है। क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाना एक 'सिविल मामला' (Civil Case) है, 'क्रिमिनल अपराध' नहीं। इसके लिए पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती। यह कर्ज के डिफॉल्ट से जुड़ा विवाद है जिसका निपटारा बैंक और कोर्ट के माध्यम से होता है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

3. बैंक के ब्रह्मास्त्र: कैसे होती है रिकवरी?

अगर आप लंबे समय तक बकाया नहीं चुकाते तो बैंक शांत नहीं बैठता। बैंक ये सख्त कदम उठा सकता है:

खाते से पैसा काटना: अगर आपका क्रेडिट कार्ड और सेविंग अकाउंट एक ही बैंक में है तो बैंक आपके खाते में जमा रकम से बकाया राशि खुद-ब-खुद एडजस्ट (Lien) कर सकता है।

PunjabKesari

रिकवरी एजेंट और कानूनी केस: बैंक रिकवरी के लिए कानूनी नोटिस भेज सकता है और आपके खिलाफ सिविल कोर्ट में केस फाइल कर सकता है।

संपत्ति पर कार्रवाई: बहुत बड़े अमाउंट के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति की कुर्की जैसे कड़े कदम भी संभव हैं।

PunjabKesari

4. ब्याज का जाल

क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज (Interest Rate) सबसे महंगा होता है। समय पर बिल न भरने पर यह 36% से 42% सालाना तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही लेट पेमेंट फीस और उस पर GST आपकी वित्तीय स्थिति को पूरी तरह बिगाड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News