जम्मू-कश्मीर : ड्यूटी पर तैनात जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 05:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण सीमा रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सेना के एक जवान की दुर्घटनावश उसकी सर्विस राइफल से गोली चल जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लांस नायक बलवीर सिंह घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली (एआईओएस) के पास तैनात थे।

नौशेरा सेक्टर में उनकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News