Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिछले 6 बजट भाषणों का बही-खाता, कितना लंबा चला बजट भाषण?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 08:22 AM (IST)

नेशनल डेस्कः आम चुनाव के बाद देश का पहला बजट (Union Budget) पेश होने जा रहा है। मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देश की मिडिल क्लास फैमिली से लेकर किसान, कारोबारी और सूक्ष्म एंव लघु उद्योग कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से तोहफे ही तोहफे निकलेंगे। बजट से ठीक पहले संसद के सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे पेश कर दिया है. लेकिन, टैक्सपेयर्स के लिए तोहफे निकलेंगे। एक्सपर्ट की मानें तो यह बजट लोक लुभावन हो सकता है। दरअसल, साल के अंत में तीन राज्यों और अगले साल दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

बता दें कि वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट है। इस साल पेश होने वाला यह दूसरा बजट है। इससे पहले वित्त मंत्री 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश कर चुकी हैं।इससे पहले मोराजी देसाई ने 5 बार लगातार बजट पेश किया था।

बजट भाषण में सबसे ज्यादा बार दोहरायागया शब्द
2024 - Interim budget

शब्द              दोहराया गया
डेवलपमेंट            37     
ग्रोथ                    24             
यूथ                     10            
इंफ्रास्ट्रक्चर       9

2023
शब्द                दोहराया गया    
डेवलपमेंट           38                           
इंफ्रास्ट्रक्चर        28                              
डिजिटल             22                              

2022
      
शब्द               दोहराया गया             

डिजिटल                35             
डेवलपमेंट              33           
इंफ्रास्ट्रक्चर           27        

2021

शब्द                 दोहराया गया       
इंफ्रास्ट्रक्चर            57           
हेल्थ                      31               
डेवलपमेन्ट             28               

2020
शब्द                दोहराया गया

डेवलपमेन्ट           48       
इंफ्रास्ट्रक्चर          33        
 एजुकेशन            25         
 हाउसिंग              24          

2019
शब्द               दोहराया गया

इन्वेस्टमेंट            35            
इलेक्ट्रॉनिक           22          
टेक्नोलॉजी            18             


बजट भाषण का समय (घंटे)   साल
0.58                           2024
1.27                          2023
1.30                          2022  
1.40                         2021
2.41                        2020
2.17                        2019

क्या होगा बजट के दिन का शेड्यूल?
23 जुलाई की सुबह 8:40 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने घर से मंत्रालय निकलेंगी। सुबह 9 बजे के करीब वे बजट तैयार करने वाली मंत्रालय की टीम के साथ फोटो सेशन करेंगी। उसके बाद वे बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी लेने के लिए चली जाएंगी। सुबह 10 बजे वित्त मंत्री और वित्त राज्यमंत्री बजट के साथ संसद में पहुंचेंगे और वहां एक और फोटो सेशन होगा। दो बार बजट से पहले फोटो सेशन का ट्रेडिशन पहले से चला आ रहा है। इसके बाद 11 बजे निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश करेंगी और अपना बजट भाषण देंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट करने के बाद दोपहर को 1 बजे के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। दोपहर 3 बजे वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर 20-20 घंटे चर्चा होने की संभावना है। एक सरकारी सूत्र ने कहा कि आम बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे के आवंटित समय के दौरान विभिन्न दलों को मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा जिसका वित्त मंत्री सीतारमण जवाब देंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News