VIRAL हाे रही BSF जवान की तस्वीर, वजह जान करेंगे ''सलाम''

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्लीः साेशल मीडिया पर इन दिनाें बीएसएफ के एक जवान की तस्वीर काफी वायरल हाे रही है। इसमें उसे पानी में खड़ा दिखाया गया है। उसके चारों ओर पानी ही पानी है। यह फोटो लोनगाई नदी वैली क्षेत्र में क्लिक की गई है, जहां असम में भारत और बांग्लादेश का बॉर्डर मिलता है। भारी बारिश और बाढ़ में भी बीएसएफ का जवान बिना किसी चीज की परवाह करे पानी में खड़ा है। इस फोटो काे जहां कई पूर्व सैनिकों, मेजर सुरेंद्र पुनिया ने ट्विटर पर शेयर किया है। वहीं हजारों की संख्या में लोगों ने भी रि-ट्वीट किया है। 


दरअसल, नॉर्थ ईस्ट में इन दिनों मानसून से हालात बेहद खराब है। असम में ब्रह्मपुत्र नदी के स्तर से ऊपर बहने के कारण बाढ़ ने हजारों लोगों को प्रभावित किया है। कई लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर हाे गए है। यही नहीं इस त्रासदी में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है। प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखते हुए हमारे सशस्त्र बल हमेशा हमारी मदद और बचाव के लिए खड़ी रहती है। यह भूलना नहीं चाहिए है कि ऐसी दुखद परिस्थितियों में और ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ सुरक्षाबल सीमाओं की रक्षा करने के लिए भी खड़े रहते हैं। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News