विधानसभा में ममता बनर्जी का विवादित बयान, BSF ने बंगाल के बॉर्डर एरिया में फैला रखा है आतंक

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 04:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में संबोधित करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में आतंक फैला रखा है। ममता बनर्जी ने cow hug day को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अगर गाय हमें टक्कर मार दे तो क्या वो (भाजपा सरकार) मुआवजा देगी।

 

ममता ने कहा कि भाजपा इतना नीचे गिर गई है कि उसने एक नोबेल पुरस्कार विजेता (अमर्त्य सेन) का अपमान किया। वहीं विधानसभा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बोस द्वारा अपना भाषण पूरा करने से रोके जाने के बाद भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अधिकारी ने राज्यपाल के अभिभाषण की आलोचना करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। हालांकि, अध्यक्ष ने उनसे सदन के पटल पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने को कहा।

 

भाजपा विधायक दल ने इसके विरोध में अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में कहा कि अध्यक्ष पर आक्षेप लगाने के लिए शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने का मेरा अधिकार सुरक्षित है। बाद में, अपने संबोधन के दौरान बनर्जी ने विधानसभा में अधिकारी के आचरण की निंदा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News