दुल्हन काे नहीं पसंद अाया दुल्हा, मंडप में किया शादी से इंकार!

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 01:09 PM (IST)

पटनाः बिहार के बेगूसराय में काला रंग होना एक दूल्हे को तब महंगा पड़ गया, जब दुल्हन ने जयमाला करने के बाद शादी से इंकार कर दिया। इस कारण दूल्हे को बिना दुल्हन लिए ही वापस लाैटना पड़ा। दरअसल 23 अप्रैल की रात बखरी प्रखंड के एक गांव का रहने वाला दूल्हा बारात लेकर रोसड़ा की लड़की से शादी करने पहुंचा। लड़की वालाें ने बारात की खातिरदारी की और फिर जयमाला की रस्म निभाई गई। लेकिन जयमाला के बाद लड़की मंडप में शादी करने नहीं पहुंची। लड़का 2 घंटे तक मंडप में इंतजार करता रहा। 

बाद में लड़की के परिजन ने बताया कि लड़की ने दूल्हे के काला रंग होने के कारण शादी से इनकार कर दिया है। वह शादी के लिए किसी कीमत पर तैयार नहीं है। शादी से इंकार के बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे और कुछ बाराती को बंधक बनाकर दहेज के रूप में दिए गए सामान रुपए को वापस करने का कहा। बाद में 24 अप्रैल काे सारा सामान पैसा वापस करने के बाद सभी को छाेड़ दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News