जेट फ्यूल की कीमतों पर ब्रेक… क्या अब हवाई किराए में नहीं आएगा बड़ा उछाल? सरकार का बड़ा फैसला
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:27 PM (IST)
नेशनल डेस्कः भारत सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में हर महीने होने वाली बढ़ोतरी पर 25% की अधिकतम सीमा तय कर दी है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान के हवाले से सामने आई है, जिसे न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है।
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला
सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है, जब वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इस संकट की एक बड़ी वजह Strait of Hormuz के जरिए समुद्री यातायात में भारी रुकावट है, जो मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण मार्च की शुरुआत से लगभग ठप पड़ा है।
हवाई किराए पर पड़ेगा असर?
जेट फ्यूल की कीमतों में अचानक होने वाली तेज बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ता है। ऐसे में सरकार का यह फैसला घरेलू उड़ानों के किराए को नियंत्रित रखने और एयरलाइंस पर बढ़ते खर्च के दबाव को कम करने के लिए अहम माना जा रहा है।
