तेल संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर VAT 25% से घटाकर 7% किया; हवाई सफर होगा सस्ता

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 08:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया में जारी भीषण जंग और वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आम जनता और एयरलाइन कंपनियों को एक बड़ी सौगात दी है। शनिवार को दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन (ATF) पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) में ऐतिहासिक कटौती का ऐलान किया है।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: 18% वैट किया खत्म
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में विमान ईंधन पर वैट को 25 प्रतिशत से सीधा घटाकर 7 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार के इस मास्टरस्ट्रोक से विमान कंपनियों के बोझ में भारी कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों को टिकट की कीमतों में कटौती के रूप में मिलने की उम्मीद है।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच दी 'संजीवनी'
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों को लेकर भारी अनिश्चितता बनी हुई है। वैश्विक संकट के इस दौर में विमान कंपनियों को घाटे से उबारने और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने यह साहसिक कदम उठाया है।

यात्रियों और एयरलाइंस की होगी 'बल्ले-बल्ले'
आधिकारिक बयान के अनुसार, वैट में इस भारी कटौती से दिल्ली से उड़ान भरने वाली एयरलाइंस के परिचालन खर्च में कमी आएगी। जानकारों का मानना है कि इससे दिल्ली एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा और आम आदमी के लिए भी आसमान की सैर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News