फिल्म इंडस्ट्री ने खोया एक और सितारा: Devdas की फेमस एक्ट्रेस का निधन...

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 11:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 60 और 70 के दशक की हिंदी सिनेमा में अगर किसी एक अदाकारा ने 'सहेली' और 'बहन' की भूमिकाओं को अपने स्वाभाविक अभिनय से जीवंत कर दिया, तो वो थीं नाजिमा। एक दौर में हर पारिवारिक फिल्म का अहम हिस्सा रहीं नाजिमा अब हमारे बीच नहीं रहीं। 11 अगस्त 2025 को उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

हर दिल अज़ीज़ सहेली और बहन: नाजिमा
25 मार्च 1948 को नासिक में जन्मीं नाजिमा को उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री 'बॉलीवुड की रेजिडेंट सिस्टर' के नाम से जानते थे। नाजिमा का करियर भले ही मुख्य भूमिकाओं से दूर रहा हो, लेकिन उन्होंने हर उस फिल्म में अपनी छाप छोड़ी जिसमें उन्होंने अभिनय किया। मुंबई के दादर में अपने दो बेटों के साथ रह रहीं नाजिमा के निधन की जानकारी उनके कजिन ज़रीन बाबू ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी।

बाल कलाकार से अभिनय का सफर
नाजिमा ने फिल्मों में कदम रखा था बतौर बाल कलाकार ‘बेबी चंद’ के नाम से। उनकी पहली फिल्म थी ‘दो बीघा ज़मीन’, जिसमें वे बड़ी बहन के किरदार में नज़र आईं। इसके बाद उन्होंने ‘देवदास’ में छोटी पारो की सहेली का किरदार निभाया और ‘बिराज बहू’ में अभि भट्टाचार्य की बहन बनीं। उन्हें राज कपूर की निर्मित बच्चों की फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ में भी दर्शकों ने सराहा।

 सशक्त सहायक भूमिकाएं जो बनीं यादगार
नाजिमा का करियर बताता है कि सहायक भूमिकाएं भी किसी अभिनेता को अमर बना सकती हैं। उन्होंने संजीव कुमार के साथ फिल्में कीं जैसे:
निशान (है तबस्सुम तेरा)
राजा और रंक (ओ फिरकी वाली, संग बसंती)
उन्होंने राजेश खन्ना के साथ ‘औरत’ और ‘डोली’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया और: मनोज कुमार के साथ ‘बेईमान’ (1972) में उनकी बहन का किरदार निभाया

आए दिन बहार के में आशा पारेख की बहन के रूप में उनकी परफॉर्मेंस आज भी याद की जाती है इनके अलावा:
-अनुराग
-प्रेम नगर
-मनचली
जैसी फिल्मों में भी उनकी भूमिकाएं सराही गईं।

नाजिमा का योगदान और विरासत
नाजिमा उन अभिनेत्रियों में से थीं जो ग्लैमर और लीड रोल से दूर रहकर भी हर दृश्य में प्रभाव छोड़ जाती थीं। उनकी सादगी, संवाद अदायगी और स्क्रीन पर मौजूदगी ने उन्हें हर फिल्मप्रेमी के दिल में खास जगह दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News