Good News! वेटिंग लाउंज में बैठे-बैठे मंगवा सकते हैं जरूरत का सामान, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 06:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हवाई यात्रियों के सफर को और भी आरामदायक बनाने के लिए अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंकिट' के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत अब अपनी फ्लाइट के लिए इंतजार करने वाले यात्रियों को अब किसी ङी तरह के जरुरी सामान के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब कुछ ही मिनटों में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर अब चंद मिनटों में सामान की डिलीवरी शुरू कर दी गई है।

कहाँ और कैसे मिलेगी यह सुविधा?

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सेवा मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 (T2) पर घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई है। अब यात्री अपने फोन में मौजूद ब्लिंकिट ऐप के ज़रिए ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों के भीतर प्रशिक्षित स्टाफ सामान लेकर यात्री के पास पहुँच जाएगा।

ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं एच.एस. फुल्का और आखिर 40 साल बाद क्यों चुना BJP का रास्ता? पंजाब के हालातों पर कही ये बात

ये चीज़ें आर्डर कर सकेंगे यात्री

हवाई अड्डे के अंदर अब इन चीज़ों की डिलीवरी आसानी से मिल सकेगी

  • इलेक्ट्रॉनिक्स: मोबाइल चार्जर, केबल और अन्य गैजेट्स।
  • खाने-पीने का सामान: स्नैक्स, पैक्ड जूस, पानी और कोल्ड ड्रिंक्स (टर्मिनल के स्वीकृत स्टॉक से)।
  • अन्य ज़रूरी वस्तुएं: किताबें, मैगजीन और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स।

यह डिलीवरी एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी। इसकी खासियत यह रहेगी कि इस पूरे प्रोसेस में सेफ्टी स्टेंडर्ड का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि एयरपोर्ट के संचालन में कोई बाधा न आए।

डिजिटल अनुभव को मिलेगा बढ़ावा

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के प्रवक्ता के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डों पर 'डिजिटल सुविधाओं' का विस्तार करना है। ऐप-आधारित यह सेवा यात्रियों को उनके समय का बेहतर उपयोग करने में मदद करेगी और खरीदारी के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी। यह कदम भारतीय हवाई अड्डों को अधिक यात्री-केंद्रित और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News