Good News: दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला- 4 लाख घरों को मिलेगा नया PNG कनेक्शन
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:31 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश में चल रहे LPG Crisis के बीच दिल्ली सरकार ने लोगों को राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने दिल्ली के हर घर तक पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) पहुँचाने के अभियान को तेज कर दिया है। इस योजना के तहत शहर में 4 लाख नए पीएनजी कनेक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से पंजाब तक मची सियासी हलचल, BJP में शामिल हुए HS Phoolka
पश्चिमी एशिया संकट का समाधान है PNG
वर्तमान में पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और Strait of Hormuz के बंद होने से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार (30 मार्च) को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री ने साफ किया कि PNG एक साफ और विश्वसनीय ऑप्शन है। इसे जल्द से जल्द घर-घर पहुँचाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- ओवैसी का बड़ा दावा- TMC और अन्य दलों ने मुसलिमों के लिए वोट लेकर कुछ नहीं किया
अब तक का सफर और भविष्य का लक्ष्य
दिल्ली में बुनियादी ढांचा 18 लाख पीएनजी कनेक्शन प्रदान करने की क्षमता रखता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मौजूदा लाख घरों में पहले से पीएनजी की सुविधा है। अब 4 लाख नए घरों को जल्द से जल्द इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने अकेले मार्च महीने में ही 3.1 लाख से अधिक नए कनेक्शनों के लिए गैस आपूर्ति शुरू की है।
ये भी पढ़ें- Bank Holidays April 2026: अप्रैल में इन 9 दिन बैकों में रहेगी छुट्टी, जानें से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट
IGL और विभागों को सख्त निर्देश
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में रणनीति तैयार की गई है। मंत्री सूद ने निर्देश दिया है कि पीएनजी अपनाने के लिए जनता के बीच 'घर-घर अभियान' चलाया जाए ताकि लोग एलपीजी के बजाय पाइप गैस को प्राथमिकता दें। यह कदम न केवल प्रदूषण कम करेगा बल्कि गैस सिलेंडरों की किल्लत से भी मुक्ति दिलाएगा।
