LPG Booking : सिलेंडर बुक नहीं हुआ तो घबराने की जरूरत नहीं... अब घर बैठे कर सकते हैं ये काम

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 11:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अगर आपका LPG सिलेंडर बुक नहीं हो रहा और वजह पुराना या बंद मोबाइल नंबर है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। देशभर में कई उपभोक्ता इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब इसका समाधान बेहद आसान हो गया है। आप घर बैठे ही अपने गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।

ऑनलाइन पोर्टल से आसान अपडेट

मोबाइल नंबर बदलने के लिए MyLPG पोर्टल सबसे आसान तरीका है। वेबसाइट पर जाकर अपनी गैस कंपनी (Indane, HP या Bharat Gas) चुनें। इसके बाद संबंधित पोर्टल पर लॉगिन करें और प्रोफाइल सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प चुनें। नया नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफिकेशन करने के बाद आपका नंबर तुरंत अपडेट हो जाएगा।

WhatsApp से भी कर सकते हैं बदलाव

अब WhatsApp के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर “Hi” भेजें। इसके बाद दिए गए विकल्पों में से “Other Services” और फिर “Change Mobile Number” चुनें। नया नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।

मोबाइल ऐप से भी मिलेगी सुविधा

गैस कंपनियों के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी यह काम किया जा सकता है। ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें और “Other Services” या “One Touch Solution” सेक्शन में जाएं। यहां “Change Mobile Number” का विकल्प मिलेगा, जहां नया नंबर दर्ज कर OTP से वेरिफिकेशन करना होगा।

क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर अपडेट करना

गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट रखना बहुत जरूरी है। इसी नंबर पर सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी से जुड़ी सभी जानकारी मिलती है। अगर नंबर बंद हो जाए, तो बुकिंग में परेशानी आ सकती है। इसलिए समय-समय पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करते रहना जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News