रेडियो पर गाना सुनना पड़ा भारी, उड़ गए शरीर के चिथड़े

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 02:37 PM (IST)

नई दिल्ली: एक शख्स को रेडियो पर गाना सुनना काफी भारी पड़ गया। उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये रेडियो उसकी जान तक ले जाएगा। दरअसल शहर के घंटाघर थाना इलाके के गडिया देवरा क्षेत्र में एक रेडियो में जोरदार ब्लास्ट हो गया जिससे एक व्यक्ति के चीथड़े- चीथड़े उड़ गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाडियों के कांच भी फूट गए। मृतक के परिजनों के अनुसार मेकैनिक देवीलाल धोबी अपने परिवार के साथ एक ड्राइक्लीन की दुकान के ऊपर रहता था। शनिवार रात घर का टीवी खराब होने के कारण वह रेडियो सुनने के लिए बैठ गया।

देवीलाल के शरीर से निकले  प्लास्टिक के टुकड़े
यह रेडियो देवीलाल को एक साल पहले गिफ्ट में मिला था जिसे उसने पहली बार चलाया। जैसे ही पॉवर प्लग के अन्दर इस रेडियो के तार को डाला तो रेडियो में जोरदार विस्फोट हुआ और देवीलाल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हालांकि हादसा रेडियो में ब्लास्ट से हुआ है लेकिन इसमें ऐसा क्या पदार्थ था जिसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस को घटना स्थल पर रेडियो और इलेक्ट्रिक उपकरण के पार्टस बिखरे मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान देवीलाल के शरीर से प्लास्टिक के टुकड़े निकले हैं। तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर घंटाघर पुलिस और एफएसएल की टीम अपने अनुसन्धान में जुटी हुई है। ऐसे में सभी की निगाहें अब एफएसएल की आने वाली रिपोर्ट पर टिक गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News