गुजरात पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा ने तैयार किया रोडमैप

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 08:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहराज्य की सभी 26 सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा रोड-मैप तैयार करने जा रही है। जिसके तहत गुजरात की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल दूसरे और अंतिम दिन इसमें शिरकत करेंगे। 

कल शिविर में भाग लेंगे शाह 
प्रदेश उपाध्यक्ष आई के जाडेजा ने बताया कि आज शिविर की शुरूआत मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी केे अलावा प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री सह पार्टी उपाध्यक्ष परसोत्तम रूपाला और सह संगठन महामंत्री वी सतीष की मौजूदगी में एसजीवीपी छारोडी में हुई। उन्होंने बताया कि शिविर में दस सत्र होंगे। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कार्यक्रम तैयार किये जायेंगे। राज्य की प्रत्येक लोकसभा सीट की समीक्षा के अलावा संगठन संबधी विषयों, कार्ययोजना और भविष्य के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। कल पूरे दिन शाह इसमें उपस्थित रहेंगे और मार्गदर्शन देंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News