BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मैसूर से आया फर्जी काॅल
punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 03:13 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली के भाजपा हेडक्वार्टर में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब किसी ने फोन पर बम की सूचना दी। हालांकि जांच के बाद यह कॉल फर्जी निकला। दिल्ली पुलिस गलत सूचना फैलाने वाले की जांच कर रही है।
दरअसल के कंट्रोल रुम में सुबह करीब 11.30 फोन आया, जिसमें बताया गया कि भाजपा मुख्यालय में बम मौजद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्यालय की जांच की। जांच के बाद पता चला कि यह कॉल फर्जी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली भाजपा मुख्यालय में आया फर्जी कॉल कर्नाटक के मैसूर से किया गया था।कहा जा रहा है कि कॉलर मानसिक रूप से विक्षिप्त है। यह शख्स कई बार इस तरह की कॉल कर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्त में ले लेगी।