पंचायती चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, बनाई नई चुनाव समिति

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 11:58 AM (IST)

जम्मू: अक्तूबर में होने वाले निकाय और पंचायती चुनावों हेतु भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने अपनी नई चुनाव समिति भी गठित की है। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना करेंगे और समिति में 13 सदस्य हैं। चुनावों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के बारे में अंतिम फैसला कमेटी ही करेगी।


जानकारी के अनुसार इस कमेटी में श्रीनगर, जम्मू और लद्दाख से भी सदस्यों को शामिल किया गया है। लद्दाख अटानोमस हिल डेव्लपमेंट काउंसिल के चुनावों में भाजपा को मात्र एक सीट मिली है। यह भाजपा की सबसे बड़ी हार है। अब भाजपा पंचायती चुनावों में खुद को साबित करने में जुटी है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News