राहुल के रिपोर्ट कार्ड पर भाजपा का पलटवार, बताया ‘असफल राजवंश’

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 03:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड को लेकर आज उनकी खिल्ली उड़ायी। पार्टी ने राहुल को एक ‘ असफल राजवंश ’ करार दिया। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा कि प्रिय राहुल गांधी, हम नहीं जानते हैं कि आप जैसा असफल राजवंश, काम करने वाली सरकार को नंबर देकर कितनी बार उपहास का पात्र बनेगा। यहां उन सभी महिमाओं का संकलन है जो आप अपनी पार्टी को दिया है। 


इस ट्वीट के साथ एक रिकॉडिंग भी लगायी गयी है। जिसमें 2013 में उनके पार्टी के उपाध्यक्ष बनने और पिछले साल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को चुनावों में मिली हार के बारे में बताया गया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि उसके बाद से कांग्रेस को 24 चुनावों में हार मिली है। केन्द्र सरकार के चार साल पूरा होने के अवसर पर कल राहुल गांधी ने एक ‘ रिपोर्ट कार्ड ’ पेश किया था और केंद्र के प्रदर्शन का मजाक उड़ाया था। राहुल ने भाजपा को कृषि, विदेश नीति, ईंधन की कीमतों और नौकरी देने में फेल करार दिया था जबकि नारे गढऩे एवं खुद का प्रचार करने में सर्वश्रेष्ठ बताया था। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News