केजरीवाल बताएं उन्होंने दिल्ली को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया, AAP के अनशन पर बीजेपी का पलटवार
punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 01:40 PM (IST)
नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विराध में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज दिल्ली के जंतर- मंतर पर सामूहिक भूख हड़ताल शुरु किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी आबकारी नीति घोटाले और सीएम आवाश निर्माण में हुए कथित घोटाले को लेकर कनॉट प्लेस में धरना प्रदर्शन कर रही है । बता दे कि दिल्ली में भाजपा आम आदमी पार्टी को उसी के शब्दों में जवाब दे रही है ।
बीते दिनों जब आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन की घोषणा की थी तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने राजघाट पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे में रविवार को जब आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर उपवास की घोषणा की तो भाजपा ने भी प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी थी । कनॉट प्लेस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ दिल्ली के सातों सीटों से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भी मौजूद हैं।
#WATCH | Delhi: BJP Delhi President Virendraa Sachdeva says, "We are showing the corruption model of Arvind Kejriwal...People of Delhi can see Red Fort, Qutb Minar, Akshardham temple, Lotus Temple, Kartavya Path, but cannot see the CM's scum of corruption as they cannot go inside… pic.twitter.com/ScYdGmdw1f
— ANI (@ANI) April 7, 2024
दिल्ली में बीजेपी आम आदमी पार्टी को उसी के तरीके से जवाब दे रही है। पार्टी नेताओं ने 'शराब से शीश महल' अभियान के तहत AAP के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने केजरीवाल के घर के मॉडल को दिखाते हुए कहा कि ये दिल्ली के CM के भ्रष्टाचार का मॉडल है। इसके साथ ही पार्टी ने शराब के बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर दिखाकर प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि आज हम अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल देश को दिखा रहे हैं। वह राजमहल जिसमें अरविंद केजरीवाल रहते हैं। अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया है।