महिला पार्षद से छेडखानी करने वाले एमएलसी की भाजपा से छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2017 - 05:19 PM (IST)

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य लाल बाबू प्रसाद को आज पार्टी के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया है। भाजपा विधान मंडल दल के नेता एवं पूर्व उप मुयमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की विधान पार्षद नूतन सिंह के साथ कथित दुव्र्यवहार करने का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रसाद को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया है।

मोदी ने कहा कि पार्टी की नई कार्यसमिति में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रसाद को कारण बताओ नोटिस भी पार्टी की ओर से दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व विधान परिषद परिसर में भाजपा के विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद और विधानसभा के सदस्य नीरज कुमार बबलू के बीच कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। बबलू की पत्नी लोजपा से विधान परिषद की सदस्य हैं और कथित तौर पर उनके साथ दुव्र्यवहार हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News