न केक न कैंडल… दुनिया का वो अनोखा देश जहां कोई भी नहीं मनाता अपना Personal Birthday, जानें क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 09:10 AM (IST)

Vietnam Birthday Traditions : हम और आप साल भर अपने जन्मदिन का इंतज़ार करते हैं केक काटते हैं और पार्टियां करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां ऐतिहासिक रूप से लोग अपना व्यक्तिगत जन्मदिन नहीं मनाते? जी हां वियतनाम में सदियों से एक ऐसी परंपरा चली आ रही है जहाँ हर नागरिक का जन्मदिन एक ही दिन मनाया जाता है।

टेट: जब पूरा देश एक साथ होता है एक साल बड़ा

वियतनाम में नए साल के त्यौहार को 'टेट न्गुयेन डान' (Tet) कहा जाता है। यह वियतनाम का सबसे बड़ा उत्सव है। पारंपरिक रूप से वियतनामी समाज में अलग-अलग तारीखों पर जन्मदिन मनाने का रिवाज नहीं था। इसके बजाय, 'टेट' के दिन पूरे देश की उम्र को सामूहिक रूप से एक साल बढ़ा दिया जाता था। यानी आपकी जन्मतिथि चाहे जो भी हो नए साल का सूरज उगते ही आप एक साल बड़े मान लिए जाते थे।

PunjabKesari

जन्म लेते ही बच्चा हो जाता है 1 साल का

वियतनाम की उम्र गणना (Age Calculation) भी दुनिया से अलग है। यहां बच्चा पैदा होते ही 1 साल का माना जाता है। इसके पीछे की मान्यता यह है कि जीवन गर्भ से ही शुरू हो जाता है इसलिए जन्म से पहले के 9 महीनों को भी उम्र में गिना जाता है। चूंकि 'टेट' पर सबकी उम्र एक साथ बढ़ती थी इसलिए पुराने समय में जन्म की सटीक तारीख को याद रखना बहुत जरूरी नहीं माना जाता था।

PunjabKesari

व्यक्तिगत पहचान से बड़ा परिवार और पूर्वज

वियतनाम में जन्मदिन न मनाने के पीछे वहां की सामाजिक सोच भी एक बड़ी वजह है:

यह भी पढ़ें: वो काली रात और हैवानियत का तांडव! फिर पेट्रोल मांगने के बहाने... दरिंदगी की कहानी सुनकर दहल जाएंगे आप

  • सामूहिक पहचान: वहां व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा परिवार और समुदाय को महत्व दिया जाता है।

  • माता-पिता का आभार: जन्मदिन को अपनी खुशी के बजाय उन माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन माना जाता है जिन्होंने जीवन दिया।

  • आध्यात्मिक कारण: कुछ पुरानी मान्यताओं के अनुसार जन्म को संघर्षों की शुरुआत माना जाता था इसलिए इसे उत्सव के बजाय पूर्वजों की पूजा और आध्यात्मिक समारोह के रूप में मनाया जाता था।

PunjabKesari

बदल रहा है वियतनाम: पश्चिमी सभ्यता का असर

हालांकि अब समय बदल रहा है। वियतनाम की नई पीढ़ी और शहरी इलाकों में पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है। अब वहां भी केक, मोमबत्ती और दोस्तों के साथ पार्टी मनाना आम बात हो गई है लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों और बुजुर्गों के बीच 'टेट' पर उम्र बढ़ने की पुरानी परंपरा का सम्मान कायम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News