No Man Allowed: यहां पुरुषों की No-Entry! समुद्र के बीचों-बीच बसा है औरतों का अपना अनोखा आइलैंड, जानें क्यों मर्दों का जाना है बैन?
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 12:33 PM (IST)
Women’s Paradise : दुनिया की भागदौड़ और सामाजिक दबाव से दूर क्या कोई ऐसी जगह हो सकती है जहां केवल महिलाएं हों? जवाब है—हां। फिनलैंड के दक्षिणी तट पर बाल्टिक सागर की लहरों के बीच बसा सुपरशी आइलैंड (SuperShe Island) एक ऐसा ही ठिकाना है। करीब 8.4 एकड़ में फैला यह खूबसूरत द्वीप दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यहां पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।
आखिर क्यों पुरुषों के लिए बंद हैं दरवाजे?
इस आइलैंड को पुरुषों के खिलाफ किसी नफरत की वजह से नहीं बल्कि एक खास सोच के तहत तैयार किया गया है। इसकी संस्थापक, टेक इंडस्ट्री की पूर्व सीईओ क्रिस्टिना रोथ का मानना है कि छुट्टियों के दौरान भी महिलाएं अक्सर अपने लुक, व्यवहार और सामाजिक अपेक्षाओं (Social Expectations) को लेकर सजग रहती हैं। महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित माहौल देना जहां वे बिना किसी संकोच या मेल अटेंशन के पूरी तरह सहज रह सकें। यहां सारा ध्यान योग, मेडिटेशन, फिटनेस और मानसिक शांति पर होता है।

क्या है इस आइलैंड की खासियत?
निजी वेलनेस रिट्रीट: यह कोई सार्वजनिक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक प्राइवेट वेलनेस सेंटर है।
सीमित मेहमान: यहां की प्राइवेसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार में केवल 8 महिलाएं ही यहां रुक सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
प्रकृति का साथ: घना जंगल और शांत समुद्र इस जगह को मेडिटेशन के लिए दुनिया का बेहतरीन कोना बनाते हैं।

कैसे काम करता है यह विमेन-ओनली नियम?
चूंकि यह एक निजी संपत्ति (Private Property) है इसलिए इसकी मालिक क्रिस्टिना रोथ को अपने नियम तय करने का पूरा अधिकार है। यह कोई सरकारी पाबंदी नहीं बल्कि होटल की अपनी पॉलिसी है। यहां आने वाली महिलाएं अपनी पहचान और स्टेटस को पीछे छोड़कर केवल खुद के स्वास्थ्य और सुकून पर ध्यान देती हैं।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इस राज्य में बनी कमेटी, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?

क्या यह सच में दुनिया का इकलौता आइलैंड है?
महिला-विशेष क्लब और कैफे दुनिया के कई हिस्सों में हैं लेकिन पूरे के पूरे टापू को केवल महिलाओं के लिए रिजर्व कर देना अपने आप में एक अनोखा कॉन्सेप्ट है। यह जगह उन महिलाओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है जो कुछ समय के लिए दुनिया के शोर-शराबे और पुरुषों की मौजूदगी से दूर रहना चाहती हैं।
