बर्थडे बना डेथ डे, केक खरीदकर घर लौटते समय गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 06:08 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_18_07_598300486crime1.jpg)
नेशनल डेस्क: राजस्थान के अलवर से एक दुखदायी घटना सामने आई है। यहां पर 26 साल के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उस दिन उसका जन्मदिन था। लड़का अपने दोस्तों व परिवारवालों के लिए बर्थडे केक और आइसक्रीम लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और हादसे में युवक की जान चली गई।
अस्पताल मे भर्ती करवाने के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। यह घटना रात 10 बजे की है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उसे जयपुर रैफर किया गया. लेकिन जयपुर ले जाते हुए रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।