मोजांबिक दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, द्विपक्षीय संबंधों होगी चर्चा

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 12:51 AM (IST)

मापुतोः रक्षा मंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर राजनाथ सिंह रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर मोजांबिक पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तीन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी देश में अपने आगमन के बाद एक ट्वीट में कहा कि भारत मोजांबिक के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध बनाने और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने शाम को मोजांबिक रक्षा बल के सैन्य मुख्यालय का भी दौरा किया।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बताया था कि सिंह अपनी यात्रा के दौरान मोजांबिक के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री के साथ वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्री की यात्रा के दौरान, भारत मोजांबिक को दो फास्ट इंटरसेप्टर नौका और 44 एसयूवी भी सौंपेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News