सियाचिन दौरे के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सियाचिन भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन के बेस कैंप का दौरा किया। सुबह पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। दौरे के दौरान सिंह ने पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत भी की। इसके अलावा उन्हें मिठाई भी दी।

PunjabKesari

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है।'

PunjabKesari
सिंह ने बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, 'सियाचिन हमारे राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है। सियाचिन भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है।'  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News