बिहार: सारण जिले में दावत में भोजन कर रहे लोगों को कार ने कुचला,18 घायल

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 07:26 AM (IST)

नेशनल डेस्कः बिहार के सारण जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला के पास की है। घटना में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

बताया जाता है कि सड़क किनारे लोग श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

घटना के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर आगजनी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार मच गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News