Mumbai में मौत का पहिया! ट्रक ने 18 साल की युवती को कुचला, मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मुंबई में दर्दनाक हादसा हुआ जब 18 वर्षीय युवती एक तेज रफ्तार ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीपी टैंक सर्कल के पास हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। उस पर लापरवाही से मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया है। 

कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

मृतक युवती जिसकी पहचान सिया छाजेड़ के रूप में हुई है अपनी सहेली दिनिका बाफना के साथ 28 अप्रैल को दोपहर के समय सीपी टैंक सर्कल के पास एक स्कूटर पर पीछे बैठी थी। तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। सिया दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके की रहने वाली थी और इस दुर्घटना में उसकी जान चली गई। स्कूटर चला रही दिनिका तुरंत उठी और सिया को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। सिया को पहले अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम नरसंहार: आतंकियों ने पहले की रेकी, फूड स्टॉल को बनाया अपना अड्डा और फिर 30 मिनट में कर दी मौत की बारिश...

 

तेज रफ्तार स्कूटर बनी काल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां सीपी टैंक सर्कल से अपनी सुजुकी एक्सेस स्कूटर पर सवार होकर जा रही थीं। उसी दौरान वे दाईं ओर से एक मोटर ट्रक को पार कर रही थीं। स्कूटर चला रही दिनिका तेज गति से ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। अचानक दिनिका ने ब्रेक लगाया जिससे स्कूटर फिसल गया और सिया और दिनिका दोनों सड़क पर गिर गईं। पीछे बैठी सिया का सिर दुर्भाग्यवश ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी तत्काल मौत हो गई।

चालक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

ट्रक चालक घायल लड़की को उपचार के लिए ले जाए बिना ही घटनास्थल से भाग गया था। इसलिए पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। भागने के बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था। उसकी पहचान सुभाष नवलकिशन सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार चालक पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत), 281 (तेज गति से वाहन चलाना), 125(1) (मानव जीवन को खतरे में डालना) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3 और 134(ए)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News