Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज के लेटेस्ट दाम

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 12:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोने की कीमतों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली है। बुधवार शाम को घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोना 0.82% की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,09,250 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जो 2.31% गिरकर ₹1,25,842 प्रति किलोग्राम पर आ गई। कीमतों में यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर आने वाले फैसले से ठीक पहले देखी जा रही है।

प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में सोने का भाव (आज, 17 सितंबर)
प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है:

तनिष्क:
➤ 24 कैरेट: ₹1,12,150 प्रति 10 ग्राम
➤ 22 कैरेट: ₹1,02,800 प्रति 10 ग्राम
➤ 18 कैरेट: ₹84,110 प्रति 10 ग्राम

जोयालुक्कास:
➤ 24 कैरेट: ₹1,11,710 प्रति 10 ग्राम
➤ 22 कैरेट: ₹1,02,400 प्रति 10 ग्राम
➤ 18 कैरेट: ₹83,780 प्रति 10 ग्राम

कल्याण ज्वेलर्स:
➤ 22 कैरेट: ₹1,02,400 प्रति 10 ग्राम

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स:
➤ 22 कैरेट: ₹1,02,400 प्रति 10 ग्राम

हाजिर बाजार में सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज घरेलू हाजिर बाजार में सोने के भाव इस प्रकार हैं:
➤ 24 कैरेट: ₹1,09,730 प्रति 10 ग्राम
➤ 22 कैरेट: ₹1,07,100 प्रति 10 ग्राम
➤ 20 कैरेट: ₹97,660 प्रति 10 ग्राम
➤ 18 कैरेट: ₹88,880 प्रति 10 ग्राम
➤ 14 कैरेट: ₹70,780 प्रति 10 ग्राम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News