कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली MCD चुनाव जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 04:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत कर इतिहास बदलने वाली आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित निगम पार्षद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है।

कांग्रेस के मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून भी आप में शामिल हुई हैं।

बता दें कि 250 वार्डों के दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि बीजेपी ने 104 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। अब उसके दो पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है. ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के 7 पार्षद ही रह जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News