भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 07:59 PM (IST)

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक, गीतकार एवं लेखक पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव और अरुण सिंह ने यहां 11 अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में पवन सिंह को सदस्यता की रसीद सौंपकर और पट्टिका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पहले पवन सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके कक्ष में भेंट की।

इस मौके पर अरुण सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार के आरा जिले के रहने वाले पवन सिंह ने सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके &00 से अधिक एल्बम आए हैं। उन्हें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म फेस्टीवल-2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ गायक का अवॉर्ड मिला है। उनके दो गीतों को सात-आठ करोड़ लोगों ने पसंद किया है।  इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय और राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा भी उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News