जब सात फेरों से पहले दुल्हे की हरकतों ने उड़ाए दुल्हन के होश (Watch pics)

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2016 - 01:27 PM (IST)

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव निवासी एक 20 वर्षीय दुल्हन ने शराबी और दहेज के लालची दूल्हें से शादी करने से भरे मण्डप में मना कर दिया और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया। सूत्रों के अनुसार मेहगांव निवासी मलखान राठौर की बेटी मीनाक्षी की शादी अटेर क्षेत्र के ग्राम परा निवासी मनीष राठौर के साथ तय हुई थी। गुरूवार की रात्रि को जब बारात दरवाजे पर आई तो दूल्हा तो शराब पिए हुए था तथा दूल्हें के पिता पूरन राठौर ने दरवाजे पर 2 लाख रुपए की मांग कर दी। 
 
दहेज की मांग को लेकर वर-वधू के पक्ष के लोगों में विवाद होने लगा। दहेज की मांग पर झगडा होने पर दुल्हन ने दूल्हें से शादी करने से इंकार कर दिया। कक्षा 10 तक पढी दुल्हन मीनाक्षी ने आज यहां बताया कि दरवाजे पर बारात आई तब दूल्हा मनीष शराब पिए हुआ था। साथ ही मनीष के पिता द्वारा मेरे परिवार से दहेज की मांग की जा रही थी। इससे नाराज दूल्हन मण्डप छोडकर बारातियों के पास आ गई और शराबी दूल्हें और दहेज के लालची वर पक्ष के लोगों से शादी करने से इंकार कर दिया। 
 
इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन का कहना था कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी अगर शादी बाद उसके परिवार से दहेज की मांग की जाती तो उसका पूरा जीवन ही नरक बन जाता।  मेहगांव के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विमल जैन ने बताया कि दुल्हन मीनाक्षी की मां की रिपोर्ट पर दूल्हा मनीष, उसके पिता पूरन राठौर तथा भाई के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News