महाराष्ट्र दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बस की भीषण टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 03:37 PM (IST)
बीड: महाराष्ट्र के बीड़ में एक रोड़ एक्सीडेंट का भयावह मामला सामने आया। तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार सुबह करीब 11 बजे माजलगांव तालुका के शिंडेवाड़ी फाटा के पास राज्य परिवहन की बस से टकरा गई।
Beed, Maharashtra: Five people were killed and one seriously injured after a car carrying devotees travelling to Tuljapur collided with a state transport bus near Shindewadi Phata in Majalgaon taluka around 11 am. Police reached the spot following the accident. Locals have demanded that a case be registered against the contractor responsible for the road construction
— IANS (@ians_india) October 18, 2026
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब कार में सवार लोग तुलजापुर दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में माजलगाव शहर के रहने वाले गजानन नामदास और उनके चार अन्य साथी शामिल हैं।
खराब सड़कों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि माजलगाव-तेलगाव-धारूर मार्ग की हालत पहले से ही बेहद खराब है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब निर्माण और लापरवाही के कारण पहले भी कई बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर कई जगहों पर खतरनाक जंप-ब्रेकर बने हुए हैं और गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, जिसकी वजह से यहां हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है।
