भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 02:06 PM (IST)

नीमच।  मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बाइक और वैन की टक्कर में कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक मालू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद पप्पू पाल घायल हो गए। हादसा नीमच सिटी थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी कला गांव के पास हुआ। घटना की खबर मिलते ही सरवानिया महाराज में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बोरखेड़ी कला गांव के पास बाइक और वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अभिषेक मालू और पप्पू पाल घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल नीमच ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सरवानिया महाराज निवासी अभिषेक मालू (40), पिता बंसीलाल मालू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पप्पू पाल का अस्पताल में उपचार जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News