गुजरात में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार SUV ट्रेलर ट्रक से टकराई, 7 सात लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 03:22 PM (IST)

भावनगर (गुजरात): गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को उस समय चीखपुकार मच गई जब हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलसि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर जिले में एक हाईवे पर खड़ी ट्रेलर ट्रक से SUV के टकराने से सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने बताया कि पीड़ित भावनगर से अलंग जा रहे थे, जहाँ वे एक शिपयार्ड में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे जिले के तलाजा तालुका में ट्रापाज गाँव के पास भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर हुआ, जब तेज़ रफ़्तार SUV खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। पांडे ने कहा, "ट्रेलर अलंग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में ट्रापाज गांव के पास हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ी थी। पीछे से आ रही एक बोलेरो ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रेलर आगे खिसक गई और शव हाईवे पर बिखर गए, साथ ही SUV भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए लोहे की छड़ों का इस्तेमाल करके SUV के दरवाज़े ज़बरदस्ती खोलने पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News