भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर में 4 की मौ/त, 31 घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 04:33 PM (IST)

मैसूरुः कर्नाटक के मैसूरु जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में बस चालक सुनील, परिचालक सुनाद और यात्री आफताब शामिल हैं।

सुनील और सुनाद कर्नाटक के रहने वाले थे, जबकि आफताब केरल के कोझिकोड का निवासी था। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे मैसूरु जिले के पेरियापटना तालुक में हुआ, जब बेंगलुरु से कोझिकोड जा रही बस की विपरीत दिशा से आ रही लॉरी से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के अनुसार, 31 घायल यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News