रिजेक्शन नहीं चाहती हैं लड़कियां, इस डर की वजह से पहले प्रपोज नहीं करती लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डैस्क : लिव इन के दौर में भी अक्सर लड़के ही प्रपोज करते हैं। लड़कियां पहले प्रपोज करना नहीं चाहतीं। कुछेक मामलों में लड़कियां शादी के लिए प्रस्ताव देने लगी हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले वे हजार बार सोचती हैं। प्यार का इजहार पहले करने से तो आज भी अधिकतर लड़कियां बचती हैं। 

दरअसल, इसका सबसे पहला कारण रिजेक्शन है। महिलाओं को यह डर सताता है कि अगर लड़के ने मना कर दिया, तो उन्हें खराब महसूस होगा। दोस्तों परिवार के बीच उनका मजाक भी बन सकता है। इतना ही नहीं ऐसा होने पर उन्हें अपनी  सेल्फ वर्थ कम लगने लगेगी। 

PunjabKesari

द गौटमैन इंस्टीट्यूट की सहसंस्थापक और द मैरिज एडवाइज स्टेपल व द सेवेन प्रिंसिपल्स फॉर मेकिंग मैरिज वर्क जैसी किताबें लिखने वालीं जूली गौटमैन कहती हैं, लड़कों के प्रपोज करने पर उन्हें ऐसा अहसास होता है कि उनकी फेयरी टेल पूरी हो रही है। प्रिंसेज जैसी फीलिंग लेने के लिए लड़कियां प्रपोज करने से बचती हैं। कोई उनसे शादी की भीख मांगे, इससे उन्हें अच्छा फील होता है। 

वहीं, अमेरिकन रिफॉर्मर में लेखक और रूढ़िवादी विचारों वाले एरॉन रेन कहते हैं, मुझे लगता है पुरुष परंपरागत रूप से इस बात से वाकिफ रहे हैं कि उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इस जंग में लड़कियां ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बेहतर स्थिति में रहती हैं और वे इसे खोना नहीं चाहतीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News