Baramati Plane Crash: लैंडिंग से पहले गोल-गोल घूमता रहा अजित पवार का विमान, साजिश की आशंका?
punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 12:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार (28 जनवरी) सुबह एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें पायलट, फर्स्ट ऑफिसर और सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे। हादसे के कारण और जिम्मेदार कौन है, यह अब जांच का विषय है। शुरुआत में कुछ लोगों ने साजिश की संभावना भी जताई थी, लेकिन जांच में अब तक किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश। pic.twitter.com/m9iYkknQ1u
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) January 28, 2026
हादसा कैसे हुआ
चश्मदीदों ने बताया कि क्रैश से पहले विमान आसमान में कई बार गोल-गोल घूमता रहा। पहले लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन विमान वापस उड़ गया और दूसरी बार रनवे पर उतरने का प्रयास किया। इसी दूसरी कोशिश में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, विमान सीधे रनवे पर नहीं उतर पाया और बड़ा घुमाव लगाकर सही दिशा में आने की कोशिश कर रहा था। इसका मतलब है कि पायलट ने पहले लैंडिंग प्रयास को रद्द कर दिया था और फिर विमान को सही तरीके से रनवे के साथ संरेखित करने की कोशिश कर रहे थे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार इसी प्लेन में सवार थे
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) January 28, 2026
प्लेन में सवार किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका, विमान में अजित पवार उनके सहयोगी और एक PSO सहित कुल छह लोग सवार थे. #AjitPawar
ॐ शांति शांति शांति pic.twitter.com/cmNw4smL5O
संभावित कारण
ऐसी स्थिति कई वजहों से हो सकती है:
-
रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई न देना
-
तेज हवा या विंड शियर
-
विमान का सही कोण या गति पर न होना
-
तकनीकी चेतावनी या अलर्ट
-
रनवे पर कोई अवरोध
बारामती जैसे छोटे हवाई पट्टी पर अक्सर ILS (Instrument Landing System) नहीं होता। ILS एक रेडियो आधारित सिस्टम है जो कम दृश्यता में पायलट को सही लैंडिंग गाइडेंस देता है। ILS न होने पर पायलट को आंखों से रनवे पहचानकर विमान को सही ढंग से उतारना पड़ता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि विमान के बड़े लूप से यह स्पष्ट होता है कि पहली लैंडिंग प्रयास में विमान रनवे के साथ सही तरह से अलाइन नहीं हो पाया था, इसलिए दूसरी बार प्रयास किया गया।
