Indian Airforce Plane Crash: भारतीय वायुसेना का लापता विमान हुआ क्रैश

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 08:32 AM (IST)

Indian Airforce Plane Crash: वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई- 30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार तड़के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। विमान के पायलट के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। प्रवक्ता ने कहा था एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है। इस विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इससे गुरुवार शाम सात बजकर 42 मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

Su-30MKI के बारे में

Su-30MKI एक दो सीट वाला, मल्टीरोल और लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी एयरोस्पेस कंपनी सुखोई (Sukhoi) ने विकसित किया है। भारत में इसे HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा लाइसेंस के तहत भारतीय वायुसेना के लिए बनाया जाता है।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया

एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी ANI को बताया: “हमने गुरुवार शाम एक लड़ाकू विमान को नीचे आते देखा। फिर तेज आवाज और धमाका हुआ। चौकीवाला पुलिस स्टेशन की पुलिस यहां मौजूद है। वे हेलीकॉप्टर से खोज कर रहे हैं। अभी तक पायलट का कोई पता नहीं चला।”

IAF के Su-30MKI बेड़े

भारतीय वायुसेना के पास 260 से अधिक Su-30MKI विमान हैं।

  • जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

  • जनवरी 2023 में ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद एक और Su-30 विमान क्रैश हुआ था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News