Bank Holiday: इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 08:40 AM (IST)

Bank Holiday : अगर इस हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है जैसे कैश निकालना, चेक क्लियर करवाना या डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। इस सप्ताह के अंत (लॉन्ग वीकेंड) में देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार तीन दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आखिरी समय की भाग-दौड़ और परेशानी से बचने के लिए आपको अपने पैसों से जुड़े कामों को आज ही निपटा लेना चाहिए। 22 जून 2026 से लेकर 25 जून 2026 तक देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इन दिनों में सभी तरह का लेनदेन सामान्य रूप से होगा।

जानें क्यों लगातार 3 दिन ठप रहेगा बैंकिंग कामकाज?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर और वीकेंड के नियमों के अनुसार इस हफ्ते बैंकों में छुट्टियों का गणित कुछ इस तरह है:

PunjabKesari

    तारीख और दिन,           छुट्टी का कारण,                            कहां लागू होगा?
26 जून 2026 (शुक्रवार),        मुहर्रम (Muharram),                   देश के चुनिंदा और प्रमुख शहरों/राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 जून 2026 (शनिवार),        चौथा शनिवार (4th Saturday),     देश के सभी सरकारी और निजी बैंकों में अनिवार्य अवकाश।
28 जून 2026 (रविवार),         साप्ताहिक अवकाश (Sunday),     पूरे देश में सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

PunjabKesari

ध्यान रखें कि 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी पूरे देश में एक साथ नहीं है। यह अलग-अलग राज्यों के त्योहार कैलेंडर पर निर्भर करती है। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने स्थानीय बैंक या राज्य की छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें।

यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं बनाउंगी नाश्ता', सुनते ही ठनक गया हैवान पति का माथा, फिर 8 महीनें की प्रेग्नेंट पत्नी को...

चालू रहेंगी ये Digital Services

भले ही बैंकों के दरवाजे बंद रहेंगे लेकिन आपको पैसों के लेन-देन के लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छुट्टियां होने के बावजूद सभी डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम चौबीसों घंटे (24x7) काम करते रहेंगे:

1. मोबाइल और नेट बैंकिंग: आप अपने बैंक के ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे किसी भी दूसरे खाते में पैसे भेज सकते हैं। इस दौरान NEFT, RTGS और IMPS जैसी फंड ट्रांसफर सेवाएं पूरी तरह काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की बेटी बनेगी इस राजनीतिक घराने की बहू, इंटरनेट पर तस्वीरें आते ही मची खलबली, जानें क्या गूंजेगी शहनाई?

PunjabKesari

2. UPI पेमेंट्स: रोजमर्रा की खरीदारी के लिए Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल वॉलेट और UPI सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

3. ATM नेटवर्क: कैश निकालने या रीसाइक्लर मशीनों के जरिए पैसे जमा करने के लिए आपके नजदीकी एटीएम हमेशा की तरह खुले रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News