ICICI Bank के ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, बदला वेबसाइट और नेट बैंकिंग का URL

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 11:14 AM (IST)

नई दिल्लीः अगर आप ICICI Bank के ग्राहक हैं और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बैंक ने अपनी वेबसाइट और नेट बैंकिंग के URL में बदलाव किया है। बैंक ने RBI के नियम के तहत अपने पुराने डोमेन को नए .bank.in डोमेन पर शिफ्ट कर दिया है। बैंक की ओर से ग्राहकों को भेजे गए ईमेल के मुताबिक, नेट बैंकिंग का पुराना पता retailnetbanking.icicibank.com बदलकर retailnetbanking.icici.bank.in कर दिया गया है। वहीं, बैंक की वेबसाइट अब icici.bank.in डोमेन पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: 5 मिनट की मीटिंग, 80 नौकरियां खत्म, अमेरिकी कंपनी ने एक झटके में भारत की पूरी टीम को हटाया

Customer ID और Password में कोई बदलाव नहीं

डोमेन बदलने का असर ग्राहकों के मौजूदा Customer ID, Password या बैंक खाते की जानकारी पर नहीं पड़ेगा। ग्राहक अपने पुराने लॉगिन क्रेडेंशियल से ही नए नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। नए सिरे से रजिस्ट्रेशन या नया लॉगिन बनाने की जरूरत नहीं है।

iMobile ऐप की सर्विस भी रहेगी बंद

वहीं ICICI Bank ने ग्राहकों को यह भी बताया है कि 19 सितंबर 2026 को iMobile ऐप की सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। बैंक के अनुसार, यह पहले से निर्धारित मेंटेनेंस के कारण होगा।

यह भी पढ़ें: 9 सरकारी बैंकों के मर्जर की खबर ने मचाई हलचल, वायरल दस्तावेजों ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या है सच्च?

RBI के निर्देश के बाद बदला डोमेन

बैंक ने यह बदलाव RBI के निर्देशों के तहत किया है। RBI ने अप्रैल 2025 में बैंकों को अपनी नेट बैंकिंग वेबसाइटों को .bank.in डोमेन पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। इसका उद्देश्य बैंकिंग वेबसाइटों की पहचान और सुरक्षा को मजबूत करना है।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News