राशन नहीं मिलने पर पहाड़ी गांव के लोगों ने फूड एंड सप्लाई विभाग  के खिलाफ प्रदर्शन किया

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 05:45 PM (IST)

कठुआ : एक ओर जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सीजन जोर पकड़ चुका है, वहीं सरकारी राशन की सप्लाई न होने से ग्रामीणों का रोष उबाल मारने लगा है। जिले कठुआ की तहसील बनी से डेढ़ घंटे की पैदल दूरी पर स्थित चंडियार गांव के लोगों ने राशन नहीं मिलने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और जनवितरण विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


     प्रदर्शनकारियों में शामिल लियाकत अली, मोहम्मद रफी, शकील अहमद, कादिर अहमद आदि ने बताया कि पिछले चार माह से गांव में सरकारी राशन की सप्लाई नहीं पहुंची है। गांव में अधिकतर लोग मजदूर वर्ग हैं और बाजार से महंगा राशन लेकर उन्हें गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि बनी के इलाकों में आने वाले राशन को कई बार गांव तक पहुंचाया ही नहीं जाता है। यह सीधे तौर पर आम लोगों के हक पर डाका है जिसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द राशन चंडियार में सप्लाई किया जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News