2026 की बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणियों से सहमी दुनिया: आने वाली है भारी तबाही, कई देश होंगे बर्बादी!

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 12:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया की सबसे रहस्यमयी और चर्चित भविष्यवक्ताओं में से एक रही बाबा वेंगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुल्गारिया की रहने वाली इस अंधी महिला ने अपने जीवनकाल में कई ऐसी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की, जो बाद में सच साबित हुईं - फिर चाहे वह सोवियत यूनियन का विघटन हो या अमेरिका पर 9/11 का आतंकी हमला। अब 2026 को लेकर उनकी कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जो बेहद डरावनी और हैरान करने वाली हैं। इन भविष्यवाणियों में जहां एक ओर एलियंस से इंसानों के पहले संपर्क की बात की गई है, वहीं दूसरी ओर एक भयानक विश्व युद्ध और कुदरत के विनाशकारी तांडव की चेतावनी भी दी गई है।

कौन थीं बाबा वेंगा?
जन्म: 1911, बुल्गारिया
मृत्यु: 1996 (उम्र 85 वर्ष)
-12 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई थी
-कहा जाता है कि तभी से उन्हें भविष्यदृष्टि प्राप्त हुई
-कई वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी कर चुकी हैं

2026 की बाबा वेंगा की खतरनाक भविष्यवाणियां
तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2026 में वसंत ऋतु के दौरान विश्व एक और भयावह युद्ध की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि: पूर्वी देशों के बीच टकराव से यह युद्ध शुरू होगा
लेकिन इसका सबसे बड़ा असर पश्चिमी देशों पर पड़ेगा।
यह युद्ध कई देशों को बर्बादी की कगार पर ले जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "विश्व के स्वामी" बन सकते हैं। यूरोप बड़े पैमाने पर उजड़ सकता है।
यह भविष्यवाणी दुनिया को डराने के लिए काफी है, खासकर आज के समय में जब भू-राजनीतिक हालात पहले से ही तनावपूर्ण हैं।

विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं
बाबा वेंगा ने साल 2026 को प्राकृतिक कहर का साल बताया है। उनके अनुसार:
भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और मौसम में असाधारण बदलाव देखे जाएंगे
ये आपदाएं दुनिया के 7-8% हिस्से को तबाह कर सकती हैं।
प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान होगा।
जलवायु परिवर्तन की रफ्तार तेज हो सकती है।
कई देशों में सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो सकता है।
इन चेतावनियों के बीच, पहले से ही जलवायु परिवर्तन से जूझ रही दुनिया को और अधिक सजग रहने की जरूरत है।

एलियंस से होगा पहला संपर्क
शायद बाबा वेंगा की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि साल 2026 के नवंबर में:
एक विशालकाय अंतरिक्ष यान पृथ्वी की सतह के नजदीक पहुंचेगा।
यह एलियन यान इंसानों से पहला प्रत्यक्ष संपर्क करेगा।
यह क्षण मानव इतिहास में सबसे बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।
हालांकि, इसके इरादों को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं है—शांति या संघर्ष?

यह भविष्यवाणी इसलिए भी ध्यान खींचती है क्योंकि... NASA और हार्वर्ड के खगोल वैज्ञानिक एवी लोएब ने 2025 में एक रहस्यमयी धूमकेतु के बारे में चेतावनी दी थी, जिसे वे एलियन स्पेसशिप मानते हैं, जो पृथ्वी का निरीक्षण कर रहा हो सकता है।

ये भविष्यवाणियां क्या बताती हैं?
बाबा वेंगा की बातों को पूरी तरह सच मानना या खारिज करना दोनों मुश्किल है। मगर इतिहास गवाह है कि उनकी कई पूर्व भविष्यवाणियां पूरी तरह सटीक निकली हैं। और यही कारण है कि दुनियाभर के लोग उनकी बातों पर ध्यान देते हैं।

2026 के लिए तीन बड़े संकेत:
-भविष्य की जंग का बिगुल बज सकता है।
-कुदरत अपना सबसे खतरनाक रूप दिखा सकती है।
-हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं, ये सच साबित हो सकता है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News