Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश,  लगातार तीन दिन बैंक भी रहेंगे बंद

punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 08:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगस्त का महीना जहां एक ओर मूसलाधार बारिश लेकर आया है, वहीं दूसरी ओर छुट्टियों की सौगात भी अपने साथ लाया है। एक तरफ मानसून अपना पूरा असर दिखा रहा है, तो वहीं कई बड़े त्योहार और विशेष दिन इस महीने को और भी खास बना रहे हैं। नतीजा? स्कूलों से लेकर बैंकों और दफ्तरों तक लगातार छुट्टियों की लाइन लग गई है।

 स्कूलों में मिल रहे लगातार चार दिन की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में चल रहे बेसिक शिक्षा बोर्ड की अवकाश सूची के अनुसार, इस बार अगस्त में छात्र-छात्राओं को राहत ही राहत मिलने वाली है।
रक्षाबंधन के मौके पर 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह दिन शनिवार है, यानी इसके बाद 10 अगस्त को रविवार पड़ रहा है। कुल मिलाकर दो दिन लगातार बंद।

  लगातार तीन दिन बैंक भी रहेंगे बंद
बैंकिंग सेवाएं भी इस बार बाधित रहेंगी। 14 अगस्त (चेहल्लुम), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), और 16 अगस्त (जन्माष्टमी) — ये तीनों दिन अलग-अलग कारणों से छुट्टियों की श्रृंखला बनाते हैं। इसके बाद 17 अगस्त रविवार को बैंक पहले से ही बंद रहते हैं। यानी बैंकिंग सेक्टर में लगातार चार दिन का ब्रेक पड़ने वाला है।

 अगस्त में प्रमुख अवकाश दिन:
तारीख    दिन    अवसर

9 अगस्त    शनिवार    रक्षाबंधन
10 अगस्त    रविवार    साप्ताहिक अवकाश
14 अगस्त    गुरुवार    चेहल्लुम
15 अगस्त    शुक्रवार    स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त    शनिवार    जन्माष्टमी
17 अगस्त    रविवार    साप्ताहिक अवकाश

 मौसम भी बना रहेगा सुर्खियों में
इस बीच, प्रदेश के कई हिस्सों में गंभीर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई है। 24 जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि 51 जिलों में वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News