Asteroids Earth Collision: आज 2 एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का अलर्ट जारी, भीषण ‘भूकंप-तूफान’ के लिए रहें तैयार

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2024 - 10:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  धरती पर पिछले कुछ दिनों से एस्ट्रॉयडों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं, और आज दो बड़े Asteroids बेहद तेज गति से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इनकी निकटता से भूकंप और तूफान जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि अब दो नए एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं। 24 सितंबर की रात, ये दोनों एस्ट्रॉयड धरती के काफी करीब से गुजरेंगे। हालांकि, इनका टकराने की संभावना बेहद कम है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इनके पास से गुजरने पर हलचल, भूकंप और तूफान जैसी घटनाओं की आशंका जताई है।

Asteroids की जानकारी: 

एक Asteroids, जिसका नाम 2024 RO11 है, करीब 120 फुट का है और यह धरती के करीब 4,580,000 मील की रफ्तार से आ रहा है। दूसरा, 2020 GE, लगभग 26 फुट का है, जो धरती से 410,000 मील की दूरी पर गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से थोड़ी अधिक है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब इन एस्ट्रॉयड्स पर नजर रखे हुए है।

25 सितंबर को भी होगी घटना: इसके अतिरिक्त, 25 सितंबर की रात एक और एस्ट्रॉयड, 2024 RK7, धरती के करीब से गुजरेगा, जिसका व्यास लगभग 100 फीट है।

Asteroids क्या हैं? 

Asteroids धातु और खनिजों का मिश्रण होते हैं और ये ग्रहों की परिक्रमा करते रहते हैं। कुछ एस्ट्रॉयड जब धरती के वायुमंडल में आते हैं, तब इन्हें उल्का पिंड कहा जाता है। ये सौर मंडल के अवशेष हैं, जो लगभग 4.6 बिलियन वर्ष पहले बने थे। ज्यादातर एस्ट्रॉयड बृहस्पति के बेल्ट में होते हैं, जहाँ की ग्रैविटी ने इन्हें ग्रह बनने से रोका है।

लोग स्पेशल दूरबीन से इन एस्ट्रॉयड्स की झलक देख सकते हैं, और वैज्ञानिक इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News