पटरी पर बर्फ से ढकी ट्रेन को दौड़ते देख मंत्रमुग्ध हुए लो, बोले- 'भारत है या स्विट्जरलैंड' देखें Video

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 12:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है, इस बीच हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी जमकर बर्फबारी हो रही हैं। लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से सैलानियों का मज़ा किरकिरा हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस साल बर्फबारी के कई वीडियो सामने आए हैं। इस बीच भारतीय रेलवे के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया एक वीडियो ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है और हमें उम्मीद है कि इस लुभावने दृश्य को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

वीडियो में स्टेशन को बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ दिखाया गया है। कुछ ही देर में, एक ट्रेन अंदर आती है और वो पूरी तरह से बर्फ से ढकी है. यह वीडियो अद्भुत है जो निश्चित रूप से आपको पसंद आएगा।

पोस्ट किए जाने के बाद से इस वीडियो को अबतक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा," दूसरे ने लिखा, "भारत का स्विट्जरलैंड."

रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं. उन्होंने लिखा कि अगर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त". इसका मतलब है कि अगर धरती पर स्वर्ग है, तो यहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News