बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं, हम उन्हें वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है : ओवैसी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 12:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के साथ हाथ मिलाया है ताकि जनता को वह विकल्प प्रदान किया जा सके जिसकी उन्हें तलाश हैं।

PunjabKesari

कबीर के साथ कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है। राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, ''एआईएमआईएम बंगाल के कमजोर वर्गों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ हाथ मिला रही है।'' 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News