Boyfriend शादी का झांसा देकर बार-बार बनाता रहा यौन संबंध, पिता की बदनामी के डर से पी लिया जहर, जिसके बाद...

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 01:12 PM (IST)

Amravati Minor Suicide Case : महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वरुड तालुका में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बदनामी और पिता के सम्मान को ठेस पहुंचने के डर से जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बता दें कि यह दर्दनाक वाकया अमरावती के शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। आत्महत्या से पहले मृतका ने एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट लिखा है जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके एक दोस्त और मृतका की ही दो सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुसाइड नोट के मुताबिक पीड़िता का पिछले 10 महीनों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म (शारीरिक शोषण) किया। पीड़िता ने खत में इस बात का भी गंभीर आरोप लगाया है कि इस पूरे कृत्य में मुख्य आरोपी की मदद उसकी दो सहेलियों ने भी की थी।

यह भी पढ़ें: 23 की Girlfriend और 19 साल का बॉयफ्रेंड, OYO होटल में रुके, फिर दोनों ने इकट्ठे पी शराब, जिसके बाद एकदम से...

पिता की बदनामी नहीं सह सकती 

सुसाइड नोट में लड़की ने अपना गहरा दर्द बयां करते हुए लिखा- मैं अपने पिता पर कोई तनाव नहीं डाल सकती, समाज में बात फैलने पर पिता की बदनामी होगी। इसी गहरे मानसिक सदमे और लोकलाज के डर से उसने जहर पी लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। शेंदुरजनाघाट पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News