'मुझे छूना मत मैं किसी...' शादी की पहली रात ही दूल्हे से बोली दुल्हन, सुहागरात पर खुला 'वो वाला' सीक्रेट, जिसके बाद...
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 03:15 PM (IST)
Hapur Bride Runs Away with Lover : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक बेहद हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात को एक दुल्हन ने अपने पति के सामने साफ शब्दों में कह दिया कि वह किसी और से प्यार करती है और इस शादी को नहीं मानती। हालांकि इस मामले में कोई लड़ाई-झगड़ा होने के बजाय दोनों परिवारों और पुलिस की सूझबूझ से मामला बेहद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।
जानकारी के मुताबिक हापुड़ के एक युवक की शादी 25 जून 2026 को पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। विदाई के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो पहली ही रात उसने दूल्हे से दूरी बना ली। दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और यह शादी उसके परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती कराई है। उसने यह भी चेतावनी दी कि वह उसके साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती।
दूल्हे ने इस बात पर कोई हंगामा खड़ा करने के बजाय बेहद समझदारी दिखाई। उसने सुबह होते ही पूरी बात अपने माता-पिता और दुल्हन के घरवालों को बताई। दोनों परिवारों ने बहू को समझाने और मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। जब कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला तो 28 जून को दोनों पक्षों की रजामंदी से लड़की के प्रेमी को बुलाया गया।
इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई। भविष्य में किसी भी तरह के कानूनी विवाद, झूठे केस या पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए दूल्हे और उसके पिता ने इस पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी महिला थाने को दी। इस मौके पर हापुड़ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के परिवार की तरफ से एक लिखित शिकायत और जानकारी मिली थी।
यह भी पढ़ें: अंगदान से अमर हुआ 7 साल का मासूम: ब्रेन-डेड घोषित होने के बाद 6 लोगों को दे गया नयी जिंदगी
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों (लड़का और लड़की पक्ष) की आपसी सहमति और रजामंदी के बाद इस मसले का शांतिपूर्ण तरीके से निपटारा करा दिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे पर कोई कानूनी या आपराधिक आरोप नहीं लगाया है और यह अनोखा विवाद आपसी रजामंदी से हमेशा के लिए समाप्त हो गया है।
